इटावा: दिव्यांग बच्चों को मिलेगा एस्कॉर्ट व स्टाइपेण्ड का लाभ, 23 को मिले प्रमाण पत्र”
इटावा: दिव्यांग बच्चों को मिलेगा एस्कॉर्ट व स्टाइपेण्ड का लाभ, 23 को मिले प्रमाण पत्र”
इटावा : प्रमाण पत्र से दिव्यांग बच्चों को मिलेगा एस्कॉर्ट व स्टाइपेण्ड का लाभ
इटावा। समेकित शिक्षा योजना के अंतर्गत जिला चिकित्सालय मोतीझील में आयोजित दिव्यांग बच्चों के मेडिकल असेसमेंट कैम्प में 28 बच्चों का परीक्षण किया गया, जिसमें से 23 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक बच्चों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।
इससे दिव्यांग बच्चों को एस्कॉर्ट व स्टाइपेण्ड की धनराशि का लाभ मिलेगा। साथ ही यह प्रमाण पत्र रेलवे रियायत (कन्सेशन) प्रमाण पत्र बनवाने व बस-रेल यात्रा में भी उपयोगी होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बृजेन्द्र सिंह की देखरेख में गठित मेडिकल बोर्ड ने यह परीक्षण किया। इसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी डा. बलराज सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. गौरव द्विवेदी, ईएनटी विशेषज्ञ डा. अबुबखर अंसारी, आॅडियोलॉजिस्ट अजय सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. विष्णु मेहरोत्रा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. श्वेता यादव, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डा. रामेश्वरी प्रजापति सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने बताया कि विकास खण्डवार चयनित बच्चों को स्पेशल एजुकेटर्स की मदद से कैम्प में प्रतिभाग कराया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. परितोष शुक्ला व हॉस्पिटल मैनेजर डा. निखिलेश कुमार द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। कैम्प में शेष बच्चों को आगे की जांच हेतु रेफर किया गया और दिव्यांग प्रमाण पत्र से मिलने वाले सरकारी लाभों की जानकारी भी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0