विकसित कृषि संकल्प अभियान: किसानों को गांव-गांव मिलेगी वैज्ञानिक खेती की ट्रेनिंग

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह द्वारा शुरू किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसानों को वैज्ञानिक व उत्तम खेती की तकनीकें सिखा रहे हैं। जानें अभियान की प्रमुख बातें और किसानों को मिलने वाले लाभ।

May 31, 2025 - 22:42
May 31, 2025 - 22:43
 0  2
विकसित कृषि संकल्प अभियान: किसानों को गांव-गांव मिलेगी वैज्ञानिक खेती की ट्रेनिंग

जसवंतनगर:- किसानों की आय को दोगुना करने और कृषि को वैज्ञानिक पद्धति से उन्नत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में केंद्र सरकार द्वारा "विकसित कृषि संकल्प अभियान" की शुरुआत की गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 मई को इस अभियान का शुभारंभ किया, जो आगामी 15 जून तक जारी रहेगा।

इस अभियान के तहत प्रदेशभर के कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसान सभाओं के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के गुर सिखा रहे हैं। इसी कड़ी में जसवंतनगर विकास खंड के ग्राम धौलपुर खेड़ा में एक विशेष किसान सभा का आयोजन किया गया।

इस किसान सभा में जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार, दलहन अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक भूपेंद्र सिंह चौहान, उद्यान निरीक्षक सुधीर कुमार, सहायक विकास कृषि अधिकारी बलवीर सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी आदेश कुमार, इफको के वैज्ञानिक उमाशंकर व अनूप कुमार सहित कृषि विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। उन्होंने किसानों को उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कृषि अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य डेढ़ करोड़ से अधिक किसानों से सीधे जुड़कर उन्हें खेती से जुड़ी वैज्ञानिक विधियों और सरकारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी देना है। अभियान के दौरान गांव-गांव में जाकर किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और तकनीकी सुझाव भी दिए जा रहे हैं ताकि वे पारंपरिक खेती के साथ वैज्ञानिक तरीकों को भी अपनाकर उत्पादन और आय में वृद्धि कर सकें।

सभा में मौजूद किसानों – जयवीर, वीरेंद्र, मेघनाथ, रामबिहारी, महेश चंद, मुन्ना लाल, दयाशंकर, राजेश कुमार, प्रताप सिंह, दशरथ सिंह, सुरेश बाबू, विजय बहादुर, वीरेंद्र सिंह, बाबूराम और राजकिशोर आदि ने खेती से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और इस अभियान के महत्व को समझते हुए इसे लाभकारी बताया।

"विकसित कृषि संकल्प अभियान" ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है, जिससे वे नई तकनीकों से परिचित होकर कृषि को लाभ का साधन बना सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0