लायंस क्लब ‘राधे राधे’ ने किया निःस्वार्थ सेवाओं को सलाम

लायंस क्लब ‘राधे राधे’ ने किया निःस्वार्थ सेवाओं को सलाम

Jul 1, 2025 - 21:35
 0  107
लायंस क्लब ‘राधे राधे’ ने किया निःस्वार्थ सेवाओं को सलाम

लायंस क्लब भरथना 'राधे राधे' द्वारा डॉक्टर्स डे व सीए डे पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

भरथना (इटावा): डॉक्टर्स डे व सीए डे के शुभ अवसर पर लायंस क्लब भरथना ‘राधे राधे’ द्वारा मंगलवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया।

 

चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाले डॉक्टर सम्मानित कार्यक्रम में सिया देवी हॉस्पिटल, इटावा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमाकांत रावत एवं डॉ. रजनी रावत, भरथना सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सैफ और नगर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. दीपक दुबे को समाजसेवा व चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

सीए क्षेत्र में भी हुआ सम्मान इसी क्रम में वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले सीए शरद अग्रवाल (भरथना) और सीए गोपाल अग्रवाल (इटावा) को भी सम्मानित किया गया।

क्लब पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में क्लब कोऑर्डिनेटर लायन अतुल भार्गव, अध्यक्ष लायन सुरेश शारदा, सचिव लायन निशांत पोरवाल (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष लायन गोविंद शारदा, लायन सुबोध दीक्षित (एडवोकेट), लायन कुलदीप त्रिपाठी, लायन सुशांत उपाध्याय, लायन श्यामजी पोरवाल नेक्से, लायन संदीप अग्रवाल (एडवोकेट) और लायन संयम शुक्ला (एडवोकेट) समेत अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन लोगों को सम्मानित करना रहा, जो अपने कार्यक्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से समाज को स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध बनाने में सतत योगदान दे रहे हैं। 

#DoctorsDay2025 #CADay2025 #LionsClubBharthana #SammanSamaroh #BharthanaNews #EtawaUpdates #DoctorSamman #CAHonor #LionsClubRadheRadhe #SocialService #समाजसेवा #डॉक्टर्स_डे #सीए_डे #भरथना_इटावा #सम्मान_समारोह #HealthHeroes #FinanceLeaders #SamajSevak #इटावा_खबरें

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0