राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई के सम्मान में आयोजित किया रात्रिभोज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई के स्वागत में राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज आयोजित किया। उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री रहे शामिल।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में भारत के नए मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के स्वागत में एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया।
इस भव्य आयोजन में देश की शीर्ष संवैधानिक और प्रशासनिक हस्तियों ने शिरकत की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, और विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच सहयोग और समन्वय की भावना का प्रतीक स्वरूप सौहार्द्रपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
What's Your Reaction?






