मौसम विभाग का अलर्ट: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, हिमाचल में ओलावृष्टि की संभावना
IMD ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हिमाचल में ओलावृष्टि और राजस्थान में धूल भरी आंधी की आशंका भी जताई गई है।

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। विशेषकर तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा अगले दो से तीन दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, केरल, गांगेय पश्चिम बंगाल, माहे, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम
IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ तेज़ हवाएं और बिजली चमकने के साथ वर्षा हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में आज ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में गर्म हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती है।
सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने तथा बिजली गिरने की स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
What's Your Reaction?






