महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर, इटावा से की शुरुआत

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर, इटावा से की शुरुआत

Jul 21, 2025 - 13:05
 0  152
महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर, इटावा से की शुरुआत

मोनालिसा की पहली फिल्म की शूटिंग इटावा में शुरू, सपा जिलाध्यक्ष बोले – "अब सिनेमा में भी आगे बढ़ रहा है:

इटावा:जनपद इटावा में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ऐतिहासिक सुमेर सिंह किले पर सोशल मीडिया से चर्चा में आई अभिनेत्री मोनालिसा की पहली फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" की शूटिंग का शुभारंभ हो गया है। रविवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ शूटिंग स्थल पर पहुँचे। उन्होंने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा, निर्माता धीरेंद्र चौबे और कलाकारों से मुलाकात की और फिल्म की विषयवस्तु की सराहना की।

प्रदीप शाक्य ने कहा,

> “यह फिल्म मणिपुर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिन्हें पूरे देश ने हाल ही में महसूस किया है। इटावा में इस तरह की संवेदनशील विषय पर फिल्म की शूटिंग होना हमारे लिए गर्व की बात है। अब इटावा सिर्फ राजनीति में ही नहीं, सिनेमा में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि इटावा की ऐतिहासिक धरोहरें, प्रतिभाएं और शांत वातावरण फिल्म निर्माण के लिए आदर्श बनते जा रहे हैं

फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में हुई सामाजिक उथल-पुथल और मानवीय संघर्षों पर आधारित है। इसमें मुख्य भूमिका निभा रही मोनालिसा महाकुंभ के दौरान अपने सामाजिक योगदान और वायरल वीडियो के चलते चर्चित हुई थीं।

अब इस फिल्म के माध्यम से वे अभिनय के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। सुमेर सिंह किला, जो इटावा की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है, अब फिल्मों की शूटिंग के लिए नया पसंदीदा स्थल बनता जा रहा है।

फिल्म निर्माताओं का मानना है कि इसकी पृष्ठभूमि में वह आकर्षण है जो ऐतिहासिक और सामाजिक विषयों पर बनी फिल्मों को जीवंत बना सकता है।

#Monalisa #MonalisaMovie #TheDiaryOfManipur #MonalisaFirstFilm #MonalisaViral #MonalisaInEtawah

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0