भरथना में सड़क हादसा: तीन बहनें और दो मासूम घायल, एक युवक की मौके पर मौत
भरथना में सड़क हादसा: तीन बहनें और दो मासूम घायल, एक युवक की मौके पर मौत
इटावा-कन्नौज हाईवे पर टेंपो और कार की टक्कर, एक की मौत, तीन महिलाएं व दो बच्चे घायल
भरथना (इटावा)। गुरुवार सुबह इटावा-कन्नौज हाईवे पर भरथना थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरथना से इटावा की ओर जा रहे एक ऑटो की सामने से आ रही तेज़ रफ्तार कार से जबरदस्त टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद दोनों वाहन चालक अपने-अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भरथना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नगला भोज निवासी मनोज कुमार यादव के रूप में हुई है, जो हादसे के समय टेंपो में चालक के पास वाली सीट पर बैठा था।
मृतक के भाई संजीव यादव, जो कि एक एजेंसी संचालक हैं, ने बताया कि मनोज किसी कार्य से इटावा जा रहा था, लेकिन हादसे में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मनोज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
तीन सगी बहनें और दो बच्चे घायल भरथना कस्बे के अंबेडकर नगर निवासी गौरव ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका, अपनी दो बहनों अर्चना (22) और संध्या (20) के साथ गुरुवार सुबह ऑटो से इटावा के तुलसी अड्डा (ससुराल) जा रही थीं। साथ में दो छोटे बच्चे अन्नू और रिहान भी थे। भरथना थाने से कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही उनका ऑटो सामने से आ रही कार से टकरा गया। इस टक्कर में तीनों बहनें और दोनों बच्चे घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल भिजवाया।
थाना प्रभारी का बयान थाना प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने बताया कि मृतक मनोज के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0