बिधूना में संपूर्ण समाधान दिवस: 222 में से 24 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण
बिधूना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर 222 शिकायतों में से 24 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
औरैया- जनपद की बिधूना तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीरता दिखाई।
222 शिकायतें प्राप्त, 24 का हुआ त्वरित निस्तारण
कार्यक्रम में कुल 222 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 24 मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए और समाधान ऐसा हो कि दोबारा शिकायत की आवश्यकता न पड़े।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे अधीनस्थों की रिपोर्ट के आधार पर जांच कर निष्पक्ष और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें।
सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष की भी उपस्थिति
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने भी उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से संवाद किया और प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण व संतोषजनक समाधान प्राथमिकता से किया जाए।
प्रमुख प्रकरणों की त्वरित कार्रवाई
-
फरियादी शेर सिंह की राजस्व पत्रावली ऑनलाइन करने की मांग पर जिलाधिकारी ने एसडीएम बिधूना को पत्रावली तलब कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
-
बाबूराम ने खरीदी गई भूमि पर कब्जे की गुहार लगाई, जिस पर राजस्व विभाग को तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।
प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार, एसडीएम गरिमा सोनाकिया, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश सिंह, तहसीलदार जितेश वर्मा, सीओ पी. पुनीत मिश्रा, नायब तहसीलदार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
रिपोर्टर – दीपांशु सावरन
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0