"बिजली नहीं तो धरना ज़रूर! देखिए गांव का आंदोलन"
"बिजली नहीं तो धरना ज़रूर! देखिए गांव का आंदोलन"
भीषण गर्मी में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खराब ट्रांसफार्मर को लेकर किया धरना प्रदर्शन
भरथना, इटावा: भरथना ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाली खुर्द के मुहल्ला कैमाई टोला में इन दिनों बिजली संकट गहराया हुआ है। इलाके का ट्रांसफार्मर बीते कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे आधे गांव की आबादी को बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। तेज़ गर्मी और उमस भरे मौसम में बिना बिजली के लोग बेहाल हो उठे हैं। इस समस्या से परेशान होकर शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर ट्रांसफार्मर के पास धरना प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को ट्रांसफार्मर की खराबी की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। बिजली न होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे अपना आंदोलन करेंगे तथा ब्लॉक स्तर पर भी प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग: अंतेश कुमार, सुधीर कुमार, प्रदीप, बृजेश, पवन, रमेश सिंह, मनोज, सौदान सिंह, शिवा, सुनील, बबलू, रामप्यारे, राम सिंह, विष्णु यादव और दिलीप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
निवेदन: ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बिजली की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0