बाला जी जनसेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ, लोगों को मिलेंगी कई सरकारी सेवाएँ

बाला जी जनसेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ, लोगों को मिलेंगी कई सरकारी सेवाएँ

Sep 26, 2025 - 16:33
 0  68
बाला जी जनसेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ, लोगों को मिलेंगी कई सरकारी सेवाएँ

भरथना। कस्बा के सरोजनी रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप शुक्रवार को बाला जी जनसेवा केंद्र का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक माहौल में किया गया। शुभारंभ अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री भगवान पोरवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप (बंटू) चौहान, मंडल महामंत्री जयदीप त्रिपाठी एवं चरन सिंह चक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर फीता काटा और केंद्र का उद्घाटन किया।

इससे पूर्व पंडित आसुतोष ने वेदमंत्रों के बीच हवन-पूजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर शुभारंभ को लेकर उत्साह का माहौल रहा और केंद्र संचालक सहित क्षेत्रवासी इस नई सुविधा के खुलने पर प्रसन्न नजर आए।

जनसेवा केंद्र के संचालक मिथुन चक्रवर्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र पर आमजन के लिए आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली बिल भुगतान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित फॉर्म सहित तमाम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों को सरकारी कार्य कराने के लिए अब दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग, नगर के गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा केंद्र के सफल संचालन की शुभकामनाएँ दी गईं।

#BalajiJanSevaKendra #BharathnaNews #ItawaNews #JanSevaKendra #BhagwanPorwal #OmpPratapChauhan #BJP #Bharathna

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1