बहराइच में 40 फीट ऊंची महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण, योगी करेंगे लोकार्पण
सीएम योगी बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची भव्य अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पद्मश्री राम सुतार द्वारा निर्मित यह प्रतिमा राज्य की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनेगी।
बहराइच/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगी, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्तौरा झील के पास महाराजा सुहेलदेव की भव्य अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह आयोजन महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जो भारतीय इतिहास के वीर योद्धाओं में से एक माने जाते हैं।
प्रतिमा के विशिष्ट तथ्य:
-
माध्यम: कांस्य
-
ऊंचाई: 40 फीट
-
चौड़ाई: 17 फीट
-
लंबाई: 40 फीट
-
वजन: 17 टन
-
निर्माण लागत: ₹4.75 करोड़
इस विशाल प्रतिमा को तैयार किया है प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री राम सुतार ने, जिन्हें “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” जैसी ऐतिहासिक कृतियों के निर्माण के लिए जाना जाता है। परियोजना की निगरानी उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी ने की है।
प्रधानमंत्री ने रखा था आधार
इस परियोजना का शिलान्यास 16 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। उन्होंने इसे बहराइच के सांस्कृतिक और पर्यटन विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया था।
सीएम योगी करेंगे जनसभा
अनावरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति और विरासत संरक्षण से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स की घोषणाएं भी संभव हैं।
कला और राष्ट्रभक्ति का संगम
ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि यह प्रतिमा केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि महाराजा सुहेलदेव की देशभक्ति, शौर्य और वीरता की गूंज है। यह स्थल बहराइच को एक नए ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र के रूप में उभारने में मदद करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0