बंदर की करंट से मौत, युवाओं ने किया इंसानों की तरह अंतिम संस्कार | मानवता की मिसाल"

बंदर की करंट से मौत, युवाओं ने किया इंसानों की तरह अंतिम संस्कार | मानवता की मिसाल"

Jul 19, 2025 - 12:38
 0  25
बंदर की करंट से मौत, युवाओं ने किया इंसानों की तरह अंतिम संस्कार | मानवता की मिसाल"

बंदर की करंट से मौत, युवाओं ने किया सम्मानजनक अंतिम संस्कार 

 समाज में पशु संवेदना का सुंदर उदाहरण 

भरथना (इटावा): भरथना कस्बे के मोहल्ला कल्याण नगर, पाली बंबा रोड पर शुक्रवार सुबह एक मार्मिक घटना घटी, जब एक बंदर की विद्युत पोल पर चढ़ते समय करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद बंदर का शव काफी देर तक पोल से लटका रहा। स्थानीय निवासी लालू कश्यप ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलने पर लाइनमैन अखिलेश मौके पर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति को बंद कर बंदर के शव को पोल से नीचे उतारा। इसके बाद मोहल्ले के युवाओं ने बंदर के शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

कन्हैया ठाकुर ने अपनी निजी कार से शव को मोती मंदिर मैदान तक पहुँचाया। वहां अर्जुन राठौर, कपिल लाम्बा, सुमित पंडित, लालू कश्यप और कन्हैया ठाकुर ने मिलकर फावड़े से गड्ढा खोदा और बंदर का अंतिम संस्कार हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे इंसानों की गरिमा होती है, वैसे ही पशुओं के लिए भी संवेदना दिखाना एक सभ्य समाज की पहचान है। युवाओं की यह पहल मानवता और करुणा का एक उदाहरण बन गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0