नगरवासियों ने जताई नाराज़गी, कहा – 5 लाख की आबादी को नहीं मिल रही रेल सुविधा

नगरवासियों ने जताई नाराज़गी, कहा – 5 लाख की आबादी को नहीं मिल रही रेल सुविधा

Jun 17, 2025 - 10:58
Jun 17, 2025 - 11:00
 0  44
नगरवासियों ने जताई नाराज़गी, कहा – 5 लाख की आबादी को नहीं मिल रही रेल सुविधा

भरथना रेलवे स्टेशन पर बंद ट्रेनों के पुनः ठहराव की उठी मांग, रेल मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

नगरवासियों ने जताई नाराज़गी, कहा – 5 लाख की आबादी को नहीं मिल रही रेल सुविधा

भरथना (इटावा) भरथना रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों के ठहराव को लेकर नगर के समाजसेवियों, व्यापारियों और रेलवे ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर एक बड़ी पहल की है। सोमवार को आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को भारत सरकार के माननीय रेल मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई है कि बंद हुई ट्रेनों का भरथना स्टेशन पर दोबारा ठहराव सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रज्जन पोरवाल, शिवांग त्रिपाठी, प्रतीक दुबे, समीर कुमार, दीपक मिश्रा, किशन पोरवाल, दीपचंद्र गुप्ता, विवेक कुमार, अनमोल त्रिपाठी, रितिक गुप्ता सहित नगर के अनेक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। 

इन ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग:

1. टाटानगर-जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस

2. सूबेदारगंज–देहरादून लिंक एक्सप्रेस

3. पुरानी दिल्ली–अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस

4. सूबेदारगंज–मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस

5. हावड़ा–कालका नेताजी एक्सप्रेस

6. जम्मू मेल (वैष्णो देवी कटरा के लिए

जनहित में ज़रूरी है ट्रेनों का ठहराव

ज्ञापन में बताया गया कि भरथना विधानसभा क्षेत्र की आबादी 5 लाख से अधिक है और यहां का रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां से प्रतिदिन 1000 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों का आज तक पुनः ठहराव न होना आम जनता के साथ अन्याय है।

समाजसेवियों ने कहा कि वर्तमान में यात्रियों को अन्य दूरस्थ स्टेशनों तक जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे समय, धन और संसाधनों की भारी बर्बादी हो रही है। विशेषकर बुज़ुर्ग, महिलाएं और छात्र इस असुविधा से ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं। 

स्थानीय लोगों की नाराज़गी और उम्मीद

ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने कहा कि भरथना जैसे बड़े कस्बे को लगातार रेलवे सुविधाओं से वंचित रखना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। रेलवे विभाग को चाहिए कि वह जनसंख्या और यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का पुनः ठहराव जल्द से जल्द बहाल करे। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस और जम्मू मेल जैसी प्रमुख ट्रेनों को भी भरथना स्टेशन पर रोका जाए, ताकि उत्तर भारत से लेकर पूर्व और पश्चिम भारत तक की यात्राएं सरल और सुविधाजनक हो सकें।

जन प्रतिनिधियों से भी की अपील:

समूह ने यह भी अपील की कि क्षेत्रीय सांसद और विधायक इस विषय को संसद और विधानसभा में उठाएं ताकि रेल मंत्रालय तक सीधी पहुंच हो सके।

स्थानीय प्रशासन से सहयोग की उम्मीद ज्ञापन के अंत में स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने सभी उपस्थितजनों से सहयोग की भावना के साथ आश्वस्त किया कि वह उक्त ज्ञापन को संबंधित उच्चाधिकारियों तक यथाशीघ्र प्रेषित करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0