टॉम क्रूज़ का बॉलीवुड प्रेम, अवनीत कौर के साथ काम करने की जताई इच्छा

May 18, 2025 - 16:48
 0  11
टॉम क्रूज़ का बॉलीवुड प्रेम, अवनीत कौर के साथ काम करने की जताई इच्छा

मुंबई। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज़ ने हाल ही में बॉलीवुड और भारतीय संस्कृति के प्रति अपने प्रेम का खुलकर इज़हार किया है। एक वायरल वीडियो में टॉम क्रूज़ को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यदि वह कभी बॉलीवुड स्टाइल की फिल्म बनाते हैं, तो उसमें अभिनेत्री अवनीत कौर को शामिल करना चाहेंगे।

अवनीत कौर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें टॉम क्रूज़ भारतीय फिल्मों, संस्कृति और खानपान को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते दिख रहे हैं। वीडियो में क्रूज़ कहते हैं, "मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। जब आप अभिनय करते हुए अचानक नाच-गाने में बदल जाते हैं, तो वह बहुत शानदार होता है। मुझे म्यूज़िकल्स पसंद हैं और मैं भारतीय संस्कृति के इस पक्ष को अपनाना चाहता हूं। ऐसी फिल्म बनाना मेरी लिस्ट में है।"

इस पर अवनीत ने उत्साहित प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें इसका हिस्सा बनकर बेहद खुशी होगी। जवाब में क्रूज़ ने मुस्कुराते हुए थंब्स-अप किया और कहा, "हाँ, बहुत अच्छा होगा। ये अद्भुत रहेगा।"

बातचीत के दौरान क्रूज़ ने यह भी बताया कि उन्हें भारतीय व्यंजन और स्नैक्स बेहद पसंद हैं। उन्होंने कहा, "मुझे भारतीय खाना बहुत पसंद है। यह बेहद स्वादिष्ट होता है।"

इस मुलाकात से पहले अवनीत कौर ने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की थी, जिसमें वह और टॉम क्रूज़ पारंपरिक अंदाज़ में एक-दूसरे को ‘नमस्ते’ करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नमस्ते मेरे और मिस्टर क्रूज़ की तरफ से पूरे भारत को। दोबारा मिलकर अच्छा लगा।”

टॉम क्रूज़ और अवनीत कौर की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है और फैंस अब यह उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस जोड़ी को किसी प्रोजेक्ट में साथ देखा जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
News Desk As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.