टेंपो ने टहल रहीं चार महिलाओं को कुचला, दरोगा की पत्नी की मौत – तीन गंभीर रूप से घायल

टेंपो ने टहल रहीं चार महिलाओं को कुचला, दरोगा की पत्नी की मौत – तीन गंभीर रूप से घायल

Jul 25, 2025 - 18:03
 0  36
टेंपो ने टहल रहीं चार महिलाओं को कुचला, दरोगा की पत्नी की मौत – तीन गंभीर रूप से घायल

टेंपो ने टहल रहीं चार महिलाओं को कुचला, दरोगा की पत्नी की मौत – तीन गंभीर रूप से घायल भरथना | 

भरथना कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया। रोज की तरह टहलने निकलीं चार महिलाओं को तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे टेंपो ने कुचल दिया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह की पत्नी ललिता देवी (45) की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन महिलाएं—सिया देवी (40), पूनम (30) और सीमा (35)—गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं एक अन्य महिला बाल-बाल बच गई।

 

हादसे की पूरी जानकारी:

यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब कस्बा भरथना के मोहल्ला कृष्णा नगर की महिलाएं प्रतिदिन की तरह टहलने के लिए निकली थीं। नेशनल हाईवे 91A (234), जो इटावा-कन्नौज मार्ग से होकर भरथना कस्बे से गुजरता है, वहां तेज गति से पीछे से आ रहे टेंपो ने चार महिलाओं को रौंद डाला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

तुरंत पहुंची पुलिस और एंबुलेंस:

घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

ललिता देवी को उनके परिजन इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति राजेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर लखनऊ में तैनात हैं। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी:

प्रत्यक्षदर्शी और पीड़ित महिलाओं में से एक नीतू ने बताया, “हम सभी महिलाएं रोज सुबह टहलने जाती हैं और लौटते समय दूध लेकर घर लौटती हैं। आज सुबह जब हम टहल रही थीं, तभी पीछे से तेज गति में आ रहे टेंपो ने हमें टक्कर मार दी। मैं किसी तरह बच गई लेकिन बाकी चार महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं।” हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

वार्ड सभासद भीकम सिंह ने बताया कि घायल महिलाओं के परिवार सेवा और सुरक्षा से जुड़े हैं

ललिता देवी के पति राजेंद्र सिंह पुलिस में दरोगा सिया देवी के पति जयवीर सिंह भारतीय सेना में पूनम के पति शैलेंद्र सिंह पुलिस विभाग में सीमा के पति ठेकेदार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0