कालकाजी में DDA का अतिक्रमण विरोधी अभियान, 300 अवैध मकान ध्वस्त
दिल्ली के कालकाजी इलाके में DDA ने कोर्ट के आदेश पर 300 से अधिक अवैध मकानों को ध्वस्त किया। पुनर्वास योजना के तहत कुछ परिवारों को फ्लैट मिले, वहीं बाटला हाउस में अगली कार्रवाई की तैयारी।
दिल्ली – दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राजधानी के कालकाजी क्षेत्र स्थित भूमिहीन कैंप में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। सोमवार सुबह 5 बजे से प्रारंभ हुई इस कार्रवाई के तहत अब तक 300 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा चुका है। यह कार्रवाई अदालत के स्पष्ट आदेश के बाद की जा रही है और मंगलवार को भी जारी रहेगी।
डीडीए की टीम ने JCB और बुलडोज़रों की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया, जबकि मौके पर किसी भी असामाजिक गतिविधि से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
इस क्षेत्र में लोग पिछले कई वर्षों से डीडीए की ज़मीन पर अवैध रूप से दो से तीन मंज़िला मकान बनाकर रह रहे थे। मामला करीब 10 वर्षों से अदालत में लंबित था, लेकिन हाई कोर्ट ने हाल ही में झुग्गीवासियों को कोई राहत देने से इनकार कर दिया। 9 जून को जारी नोटिस के बाद सभी निवासियों को क्षेत्र खाली करने का आदेश दिया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू हुई।
पुनर्वास योजना के तहत कुछ परिवारों को वैकल्पिक फ्लैट आवंटित किए गए हैं, जबकि शेष को चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित किया जा रहा है।
अब बाटला हाउस और खिजर बाबा कॉलोनी पर DDA की नजर
इस बीच, DDA की नजर ओखला स्थित बाटला हाउस इलाके पर भी है। यहां भी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। मुरादी रोड और खिजर बाबा कॉलोनी में कई मकानों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। हालांकि, खिजर बाबा कॉलोनी में कुछ मकानों को स्टे ऑर्डर मिलने से फिलहाल राहत है। इस मामले पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0