औरैया में शांतिपूर्ण जुम्मा नमाज सम्पन्न, बकरीद पर अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन

औरैया में जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। एसपी अभिजित आर. शंकर ने किया स्थलीय निरीक्षण। फुट पेट्रोलिंग और निगरानी के सख्त इंतजाम किए गए।

Jun 6, 2025 - 21:05
Jun 6, 2025 - 21:06
 0  5
औरैया में शांतिपूर्ण जुम्मा नमाज सम्पन्न, बकरीद पर अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन

औरैया: जिले में शुक्रवार को जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। आगामी बकरीद पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बना रखा है। जगह-जगह सुरक्षा बल की तैनाती, पैदल गश्त और ड्रोन से निगरानी जैसे कदमों से प्रशासन ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी।

एसपी ने खुद किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर. शंकर ने आज थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ईदगाहों, नमाज स्थलों और प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा संसाधनों और पुलिस फोर्स की तैनाती की समीक्षा की।

उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और सीओ नगर अशोक सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस रहने और हर स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

फुट पेट्रोलिंग और निगरानी का कड़ा पहरा

एसपी के निर्देशन में जिलेभर में निरंतर फुट पेट्रोलिंग, सेंसेटिव लोकेशनों की निगरानी, और ड्यूटी पॉइंट्स पर सक्रिय तैनाती सुनिश्चित की गई। मस्जिदों के आस-पास विशेष निगरानी रखी गई और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई।

जनता से अपील और विश्वास

प्रशासन द्वारा नमाजियों से शांति और भाईचारे की अपील की गई। पुलिस की सक्रियता, सतर्कता और संवेदनशीलता से आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास देखने को मिला। किसी भी अफवाह से बचने और समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए जनता को सहयोग करने को कहा गया।

औरैया पुलिस का प्रयास केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि हर नागरिक के विश्वास और त्योहार की गरिमा को बनाए रखना है।

रिपोर्ट – दीपांशु सावरन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0