अव्यवस्थाओं से जूझ रही भरथना मंडी, किसान परेशान | सचिव बोले– जल्द सुधार होगा

अव्यवस्थाओं से जूझ रही भरथना मंडी, किसान परेशान | सचिव बोले– जल्द सुधार होगा

Jul 25, 2025 - 10:55
 0  15
अव्यवस्थाओं से जूझ रही भरथना मंडी, किसान परेशान | सचिव बोले– जल्द सुधार होगा

अव्यवस्थाओं से जूझ रही भरथना मंडी, किसान परेशान | सचिव बोले– जल्द सुधार होगा

भरथना-इटावा नगर के मुहल्ला मंडी समिति रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में हाल ही में नए मंडी सचिव ने कार्यभार संभाला है, लेकिन मंडी परिसर की बदहाली अब भी किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मंडी के विभिन्न हिस्सों में नालियों में गंदगी जमी हुई है, जिससे दुर्गंध और मच्छरों की भरमार हो गई है। यही नहीं, परिसर में लगे कई हैंडपंप या तो टूटे हुए हैं या पूरी तरह खराब हो चुके हैं।

वही किसानों का कहना है कि फसल बेचने आने वाले किसानों के लिए मंडी में पेयजल, विश्राम और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल की जाएं, ताकि उन्हें सम्मानजनक वातावरण मिल सके।

मंडी के नए सचिव संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मंडी का चार्ज लिया है और जल्द ही सभी कमियों को दूर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0