उत्तर प्रदेश STF की बड़ी कार्रवाई, ₹50,000 के इनामी बदमाश महफूज रहमान की गिरफ्तारी

UP STF ने प्रतापगढ़ के संगीन मामले में फरार ₹50,000 के इनामी अपराधी महफूज रहमान को प्रयागराज-वाराणसी हाईवे से गिरफ्तार किया। अपराधी 2025 की फायरिंग घटना में वांछित था।

Jun 27, 2025 - 19:55
 0  9
उत्तर प्रदेश STF की बड़ी कार्रवाई, ₹50,000 के इनामी बदमाश महफूज रहमान की गिरफ्तारी

लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र में दर्ज संगीन आपराधिक मामले में फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी अपराधी महफूज उर्फ महफूज रहमान को प्रयागराज-वाराणसी हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी STF लखनऊ टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

कौन है महफूज रहमान?

महफूज रहमान पुत्र मुईजुर्रहमान, ग्राम पूरे देव जानी, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है।
उस पर मु.अ.सं. 179/2025, थाना पट्टी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 115(2), 61(2), 109(1), 351(3) और CLA एक्ट की धारा 7 के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

STF लखनऊ को इनपुट मिला था कि महफूज प्रयागराज से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा है।
इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक STF दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल परमार और आरक्षी सत्यम यादव की टीम ने प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर घेराबंदी कर दोपहर करीब 12:30 बजे महफूज को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला?

पूछताछ में महफूज ने स्वीकार किया कि वर्ष 2021 से उसकी नबाव नामक व्यक्ति से रंजिश चल रही थी।
17 जून 2025 को, नबाव व उसके साथियों द्वारा फोन पर गालियां देने और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, महफूज ने करौल बाजार में अपने साथियों के साथ मिलकर नबाव पर फायरिंग की। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे।
वारदात के बाद से महफूज फरार था और उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित कर दिया गया था।

महफूज का आपराधिक इतिहास

  1. मु.अ.सं. 141/2021 - धारा 188, 269, 270 IPC व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम (थाना कंधई, प्रतापगढ़)

  2. मु.अ.सं. 179/2025 - धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 61(2), 109(1), 351(3) BNS व 7 CLA एक्ट (थाना पट्टी)

गिरफ्तारी के बाद महफूज को थाना पट्टी लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
News Desk As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.