बदायूं मेले में भीषण आग, 20+ दुकानें जलीं, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

बदायूं के गांधी मैदान में लगे नुमाइश मेले में अचानक लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक। सिलेंडर फटने से इलाके में मचा हड़कंप। प्रशासन ने जांच शुरू की।

Jun 23, 2025 - 13:06
 0  15
बदायूं मेले में भीषण आग, 20+ दुकानें जलीं, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

बदायूं: सोमवार सुबह बदायूं के गांधी मैदान में चल रहे नुमाइश मेले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ थी कि 20 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। वहां मौजूद गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मेले में मौजूद दुकानदार और ग्राहक आग की लपटें उठती देख दहशत में दुकानें छोड़कर भागने लगे। कई दुकानों में रखे सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए, जिससे आग और भी फैल गई और हालात बेकाबू हो गए।

दमकल की दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कई दुकानों का सब कुछ जल चुका था।

प्रशासन मौके पर, नुकसान का जायजा लिया गया

घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसडीएम सदर मोहित सिंह, और सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, क्रॉकरी, खिलौनों और कपड़ों की दुकानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

महिलाएं फूट-फूट कर रो पड़ीं

कई महिला दुकानदारों की पूरी कमाई इस आग की भेंट चढ़ गई। घटनास्थल पर कई महिलाएं रोती-बिलखती नजर आईं। आग लगने के कारण का फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
News Desk As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.