बरेली में 1.5 करोड़ की स्मैक-चरस बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, अफजाल गैंग का नेटवर्क उजागर
बरेली में बारादरी पुलिस ने 1.439 किलोग्राम स्मैक और 552 ग्राम चरस बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अफजाल गिरोह से जुड़ी तस्करी का बड़ा नेटवर्क सामने आया, फरार आरोपियों की तलाश जारी।
बरेली (उत्तर प्रदेश): थाना बारादरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.439 किलोग्राम स्मैक और 552 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही एक काली TVS स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जो तस्करी के कार्य में उपयोग की जा रही थी।
कैसे पकड़े गए तस्कर?
बारादरी पुलिस टीम रात में नियमित गश्त पर थी, तभी 99 बीघा ग्राउंड के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को खड़े देखा गया। पुलिस को देखते ही तीनों मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे में भागने लगे, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
फारुख पुत्र अनीस, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडोलिया, थाना बिथरीचैनपुर
-
शकील पुत्र अनीस, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भिंडोलिया, थाना बिथरीचैनपुर
-
मसूद हुसैन पुत्र मकबूल हुसैन, उम्र 50 वर्ष, निवासी स्लिपर रोड, लेवर कॉलोनी, सीबीगंज
तस्करी का नेटवर्क और कोडवर्ड्स
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नेपाल से रोडवेज बस द्वारा स्मैक और चरस लाकर उन्हें दिल्ली, रामपुर और उत्तराखंड में सप्लाई करते थे।
संपर्क व्हाट्सएप कॉलिंग और कोडवर्ड्स के जरिए होता था:
-
स्मैक को "ग्रीन लेवल"
-
चरस को "ब्लैक डॉग"
-
मात्रा के लिए "C" शब्द का उपयोग किया जाता था।
उन्होंने यह भी कबूला कि वे पहले लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे और फिर उस पैसों से नशे का कारोबार करते थे।
फरार मुख्य आरोपी:
-
अफजाल, निवासी एजाज नगर गौटिया, थाना बारादरी
-
बिलाल पुत्र अफजाल, वही पता
-
रिजवान, निवासी शहदाना, थाना बारादरी
इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। नेपाल से मादक पदार्थ लाने के नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।
पुलिस कार्रवाई और सम्मान
गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
इस सफल अभियान के लिए पुलिस टीम को ₹25,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0