200 यूनिट मुफ्त बिजली और स्कूलों की बहाली की मांग, भरथना से उठी किसानों की आवाज़
200 यूनिट मुफ्त बिजली और स्कूलों की बहाली की मांग, भरथना से उठी किसानों की आवाज़
संयुक्त किसान मोर्चा भरथना ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, की प्राथमिक विद्यालय समायोजन और बिजली मूल्य वृद्धि के निर्णयों को वापस लेने की मांग
भरथना (इटावा) आज भरथना में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी भरथना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को सौंपा।
ज्ञापन में प्राथमिक विद्यालयों के समायोजन और बिजली दरों में वृद्धि को वापस लेने की प्रमुख मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए विद्यालय समायोजन के निर्णय से लाखों ग्रामीण छात्रों की शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गांवों में स्कूलों का दूर होना बच्चों की शिक्षा बाधित करेगा।
मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं:
1. प्राथमिक विद्यालयों के समायोजन का निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
2. रिक्त पदों पर अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।
3. स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए।
4.बिजली के निजीकरण की प्रकिया बंद कर विद्युत परिषद को ही बहाल रखा जाए
5- आगामी समय में प्रस्तावित बिजली के मूल्य में अनाप-शनाप वृद्धि से आम उपभोक्ता खास कर गरीब की पहुंच से दूर हो जायेगी। इस प्रस्तावित मूल्य वृद्धि को वापस लिया जाय।
6-200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
ज्ञापन में किसानों ने यह भी कहा कि अगर सरकार बिजली की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि करती रही, तो गरीब और ग्रामीण वर्ग की कमर टूट जाएगी। सरकार से जनहित में प्रस्तावित निर्णयों पर पुनर्विचार की अपील की गई है।
ज्ञापन पर संयुक्त किसान मोर्चा भरथना के पदाधिकारी मधुर यादव (अध्यक्ष), जयवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0