सेवा ही संगठन की पहचान है – अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की सराहनीय पहल
सेवा ही संगठन की पहचान है – अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की सराहनीय पहल
भरथना-इटावा: तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच जहां आमजन गर्मी से बेहाल हैं, वहीं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने आज एक अनुकरणीय सेवा कार्य करते हुए राहगीरों को राहत पहुंचाने का कार्य किया। संगठन के कार्यकर्ता इंजीनियर हिमांशु गुप्ता के सौजन्य से उनके निज निवास राजागंज वकेवर रोड, भरथना पर यह आयोजन संपन्न हुआ।
इस सेवा कार्य के अंतर्गत राहगीरों को विशेष रूप से पेठा खिलाया गया और शीतल जल व शर्बत वितरित किया गया, जिससे उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिली। आयोजन में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की सहभागिता रही और सभी ने इस नेक पहल की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सेवा भाव को सुदृढ़ करना था, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और सद्भावना को भी बढ़ावा देना रहा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हमेशा से सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है, और आज का आयोजन उसी परंपरा की कड़ी रहा।
इस अवसर पर एडवोकेट निशांत पोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल, अमित श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, आरएन दुवे ,दरविंदर सिंह, राहुल यादव, अनिल श्रीवास्तव, राम प्रकाश पाल, नरेंद्र वर्मा, शरद दीक्षित,शुशांत उपाध्याय,अमन सोनी, रिषभ पोरवाल, राजेश चौहान, इंजीनियर हिमांशु गुप्ता, अतुल कौशल एवं एडवोकेट उपेंद्र सिंह चौहान आदि की उपस्थिति रही, जिनकी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यकर्ता हिमांशु गुप्ता ने कहा कि "गर्मी में परेशान राहगीरों की मदद करना हमारा सामाजिक कर्तव्य है। हम प्रयास करते रहेंगे कि आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य नियमित रूप से होते रहें।"
स्थानीय नागरिकों ने इस सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और समाज में ऐसे आयोजनों को प्रेरणास्रोत बताया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1