भरथना: माँ दुर्गा की भव्य आराधना की तैयारी शुरू, समिति ने तय की आयोजन रणनीति
भरथना: माँ दुर्गा की भव्य आराधना की तैयारी शुरू, समिति ने तय की आयोजन रणनीति
भरथना में नवदुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियाँ शुरू, इस बार और अधिक भव्य होगा आयोजन
भरथना, इटावा। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर भरथना कस्बे में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री नवदुर्गा पूजा समिति द्वारा नवदुर्गा पूजा महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में आयोजित किए जाने की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। आयोजन से जुड़े सभी आवश्यक निर्णय रविवार को मोतीगंज गेस्ट हाउस में आयोजित समिति की बैठक में लिए गए। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल सिंह राठौर ने की।
शुभारंभ माँ भगवती की प्रतिमा के समक्ष पूजन एवं आरती के साथ किया गया। बैठक में बीते वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और इस वर्ष के आयोजन को और भी व्यापक स्तर पर संपन्न कराने हेतु योजना बनाई गई। इस अवसर पर समिति के नवमनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही संरक्षक मंडल एवं अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।
बैठक में पालिका अध्यक्ष अजय कुमार यादव 'गुल्लू ॐ श्री पागल बाबा मंदिर वे मुख्य न्यासी श्यामसुंदर चौरसिया,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज पोरवाल,पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री भगवान पोरवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव 'बंटी', रूपकिशोर गुप्ता 'रूपे', समिति अध्यक्ष संजीव दीक्षित 'गपूड़े', नेक्से पोरवाल,रामजी भदौरिया,विपिन पोरवाल,रोहित भंसाली,सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
समिति ने आगामी आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, दुर्गा झांकी, और विशेष सामाजिक पहल शामिल करने की भी रूपरेखा तैयार की है। आयोजन की तिथि, मुख्य आकर्षण और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
#NavdurgaMahotsav2025 #BharathanaNews #NawratriCelebration #DurgaPujaBharathana #धार्मिक_समाचार #नवरात्रि2025
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0