भरथना हनुमान गढ़ी में 44वां मंगल महोत्सव, बुढ़वा मंगल पर उमड़ी भक्तों की भीड़

भरथना हनुमान गढ़ी में 44वां मंगल महोत्सव, बुढ़वा मंगल पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Sep 3, 2025 - 09:41
 0  3
भरथना हनुमान गढ़ी में 44वां मंगल महोत्सव, बुढ़वा मंगल पर उमड़ी भक्तों की भीड़

भरथना/इटावा। शक्ति पीठ हनुमान गढ़ी, भरथना में आयोजित 44वें मंगल महोत्सव में मंगलवार (2 सितंबर) को बुढ़वा मंगल के अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विशेष पूजा-अर्चना, हवन और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

23 अगस्त से आरंभ हुआ यह मंगल महोत्सव 4 सितंबर तक चलेगा। प्रतिदिन सत्संग, कथा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से नगर का माहौल आध्यात्मिकता से सराबोर है। इस अवसर पर भरथना निवासी आविद फल वालो ने मंदिर परिसर पहुंचकर समिति के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र उड़ाकर सम्मानित किया।

मंदिर समिति के प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान राजू, अमर सिंह चौहान राजेश, अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता उर्फ रूपे, मंत्री विकास दीक्षित उर्फ दीपू और कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि बुढ़वा मंगल पर नगर व आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया।

कार्यक्रम में भव्य भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। समिति सदस्यों के अनुसार 4 सितंबर को महोत्सव का भव्य समापन समारोह होगा, जिसमें क्षेत्र के संत-महात्माओं का आगमन होगा और विशेष पूजा के साथ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0