भरथना में प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले—“कार्यकर्ता है तो हम सब हैं”,
भरथना में प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले—“कार्यकर्ता है तो हम सब हैं”
भरथना। भरथना तहसील परिसर के पास स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में इटावा जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता है तो हम सब हैं। बूथ पर एक-एक वोट निकालने का काम कार्यकर्ता करता है, उसी की वजह से विधायक, सांसद और मंत्री बनते हैं।”
सम्मेलन में पहुंचते ही प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विपक्षियों से मुकाबला कर बूथ पर वोट डलवाने वाला कार्यकर्ता ही असली शक्ति है। उन्होंने कहा, “मतदाता मेरे लिए सर्वोपरि है। कार्यकर्ता और मतदाता की वजह से ही सरकार बनती है। हमारे परिवार से पहले आप सब हैं।” बिहार चुनाव और आगामी लक्ष्य पर बोले धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि SIR में हो रही चर्चाएं कोई नई नहीं हैं। वोट कटने-बढ़ने का सिलसिला पहले से चलता आया है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा ने चौका मारा है। अब लक्ष्य बंगाल में जीत का है और फिर उत्तर प्रदेश में 2017 का रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता उर्फ अन्नू, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल,प्रशांत राव चौबे, दीपक नाथ चौधरी, कृपा नारायण तिवारी, ओम प्रताप बंटू (मंडल अध्यक्ष प्रथम भरथना), मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता सहित दिवाकांत शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, प्रदीप सविता, निर्मल दुबे, चंदन दुबे, कोमल यादव, अनूप जाटव, त्रिलोकी पोरवाल, जयदीप त्रिपाठी, इमरान खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0