भरथना के व्यापारी नेता बॉबी पोरवाल नहीं रहे, 50वें जन्मदिन पर हुआ निधन
भरथना के व्यापारी नेता बॉबी पोरवाल नहीं रहे, 50वें जन्मदिन पर हुआ निधन
भरथना: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल भरथना के उपाध्यक्ष व पोरवाल धर्मशाला भरथना के अध्यक्ष अजय पोरवाल (बॉबी) निवासी इन्द्रा नगर भरथना का 31 अक्टूबर को हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। संयोग ऐसा कि जिस दिन उनका निधन हुआ, उसी दिन वे अपना 50वां जन्मदिन मना रहे थे।
सुबह से ही शुभचिंतकों द्वारा जन्मदिन की बधाइयों का तांता लगा रहा, लेकिन दोपहर करीब दो बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार हेतु सैफई चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अंजू पोरवाल, पुत्रियाँ गौरी और जया का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं नगर के व्यापारियों, समाजसेवियों व शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पालिकाध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लू’, हाकिम सिंह चक, मनोज यादव बण्टी, करूणाशंकर दुबे, रूपकिशोर गुप्ता (रूपे), विमल पोरवाल बण्टी, लोली पोरवाल, विपिन पोरवाल, रामजी भदौरिया, सन्तोष सविता, प्रशान्त जैन, सुमित गुप्ता, भगवानदास पोरवाल, राधेश पाण्डेय, अनूप जाटव, अक्कू दीक्षित, बृजपाल सिंह जादौन, अशोक गुप्ता, नितिन पोरवाल, पम्मी यादव, रवि पोरवाल छुन्नी, नेक्से पोरवाल, प्रदीप पोरवाल रज्जन, जयदीप त्रिपाठी, पंकज पोरवाल, सौरभ दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0