पालिका अध्यक्ष ने दिया निर्देश – लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
पालिका अध्यक्ष ने दिया निर्देश – लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
तीन कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश
भरथना:नगर पालिका परिषद कार्यालय में शनिवार दोपहर आयोजित बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव (गुल्लू) ने की।
बैठक के दौरान लिपिक आदित्य भदौरिया ने शासन से प्राप्त विभिन्न शासनादेशों एवं “विकसित उत्तर प्रदेश – समृद्धि का शताब्दी वर्ष” से संबंधित दिशा-निर्देशों को पढ़कर सुनाया। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, नाला-नाली निर्माण, पथ प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रस्ताव रखे। पालिकाध्यक्ष ने अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा को निर्देश दिए कि नगर की पेयजल, पथ प्रकाश, सफाई तथा अन्य जनहित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभासदों ने शिकायत की कि सफाई नायक सन्दीप यादव, राजकुमार एवं कार्यालय कर्मी रणजीत कुमार अपने कार्यों में लापरवाही बरतते हैं, मनमाने ढंग से अवकाश पर रहते हैं और ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता करते हैं। इस पर पालिकाध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी ने तीनों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक के उपरांत मृतक आश्रित मोहित कुमार को उनके पिता स्व. संजीव कुमार की मृत्यु के बाद नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अजय यादव (गुल्लू) एवं अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा ने सभी सभासदों व नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान और दीपक वितरित किए।
बैठक में सभासद सीमा, मीरा, रीना देवी, सुनील कुमार, आलोक यादव, राजीव तिवारी, प्रमेन्द्र कुमार, प्रबल कश्यप, शशांक यादव, सुशील पोरवाल, नूरबानों सहित अन्य सभासद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0