डिजिटल भारत के सफल सफर में युवाओं की अहम भूमिका: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया की सफलता में युवाओं की भूमिका को अहम बताया। टेक्नोलॉजी के जरिए भारत आत्मनिर्भर और वैश्विक टेक महाशक्ति बन रहा है।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में युवाओं की भूमिका की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में जो ऊंचाइयां छुई हैं, उनके पीछे देश की युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी रही है।
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक "X" (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा,
"भारत के युवाओं की मदद से हम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। इससे हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं और वैश्विक टेक्नोलॉजिकल महाशक्ति के रूप में उभर रहे हैं।"
टेक्नोलॉजी बनी गरीब की ताकत
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि टेक्नोलॉजी की बदौलत न सिर्फ सरकारी सेवाओं की डिलीवरी बेहतर हुई है, बल्कि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ी है। उन्होंने जोर दिया कि अब टेक्नोलॉजी देश के सबसे गरीब नागरिक के जीवन में भी परिवर्तन का साधन बन चुकी है।
MyGov India ने सराहा डिजिटल इंडिया का विजन
भारत सरकार के नागरिक मंच MyGov India ने भी इस अवसर पर प्रधानमंत्री की “डिजिटल इंडिया” पहल की सराहना करते हुए लिखा,
“पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अब वैश्विक डिजिटल इनोवेशन और टेक-आधारित शासन का केंद्र बन चुका है।"
चाहे बात मैन्युफैक्चरिंग हो, स्पेस टेक्नोलॉजी, डिजिटल पेमेंट्स या फिर ग्रामीण कनेक्टिविटी—भारत ने हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0