छाती व कैंसर रोगियों के लिए खुशखबरी: भरथना में शनिवार को निःशुल्क शिविर
छाती व कैंसर रोगियों के लिए खुशखबरी: भरथना में शनिवार को निःशुल्क शिविर
छाती व कैंसर रोगियों के लिए खुशखबरी: भरथना में शनिवार को निःशुल्क शिविर
भरथना में निःशुल्क परामर्श शिविर: कैंसर, छाती व श्वास रोगों की विशेषज्ञ जांच 7 जून को
भरथना (इटावा) लायंस क्लब भरथना एवं रीजेंसी हेल्थ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कैंसर, छाती एवं श्वास रोगों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी ज्योत्री एकेडमी के निदेशक नितिन पोरवाल ने देते हुए बताया कि यह शिविर शनिवार, 7 जून 2025 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन ज्योति एकेडमी, बिधूना रोड, भरथना (इटावा) में किया जाएगा।
इस शिविर में दो विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे: 🔹 डॉ. अपूर्व कृष्णा (कंसल्टेंट - पल्मोनोलॉजी, क्रिटिकल केयर एवं स्लीप मेडिसिन) विशेषज्ञता - श्वास फूलना, निमोनिया, टी.बी./एलर्जी, सीने में घरघराहट, पुरानी खांसी आदि।
🔹 डॉ. अभिषेक तिवारी (कंसल्टेंट - मेडिकल ऑन्कोलॉजी) विशेषज्ञता - मुंह में छाले, गांठ, शरीर में खून की कमी, स्तन में गांठ या बदलाव, आवाज में परिवर्तन आदि।
शिविर का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते गंभीर बीमारियों की पहचान करना है। यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
👉 पंजीकरण के लिए संपर्क करें: 📞 7088438621, 9519065551
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0