उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर: झांसी-आगरा में 45 डिग्री पार, 14 जिलों में लू का अलर्ट

यूपी में भयंकर गर्मी और लू का कहर जारी। झांसी और आगरा में तापमान 45°C के पार। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट और गर्म रातों की चेतावनी जारी की।

Jun 10, 2025 - 18:22
 0  5
उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर: झांसी-आगरा में 45 डिग्री पार, 14 जिलों में लू का अलर्ट

लखनऊ/उत्तर प्रदेश: प्रदेश भर में गर्मी और लू का प्रचंड प्रकोप जारी है। झांसी और आगरा जैसे जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, राजधानी लखनऊ सहित कई हिस्सों में गर्मी और उमस ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मंगलवार के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के 14 जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है, जिनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, इटावा और हाथरस शामिल हैं।

रातें भी हो रही हैं बेहाल

गर्मी अब सिर्फ दिन तक सीमित नहीं रहीदक्षिण और पश्चिमी यूपी के जिलों में रातों का तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है। लोगों को कूलर और पंखों के बावजूद राहत नहीं मिल रही।

लखनऊ में उमस का सितम

राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 29.4°C दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और मंगलवार को 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। धूप की तीव्रता और हवा में नमी ने उमस को और बढ़ा दिया है।

कूलर फेल, पसीना बेहाल

पूर्वा हवाओं से आई नमी ने राहत के सारे साधन बेअसर कर दिए। छांव हो या धूप, गर्मी से राहत कहीं नहीं। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। लोग छाछ, नींबू पानी, और अन्य पेय पदार्थों का सहारा लेकर गर्मी से लड़ते दिखे।

कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी के असर से कुछ राहत की उम्मीद है। 11-12 जून के बीच बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी संभव है, लेकिन भीषण गर्मी से तत्काल राहत की उम्मीद नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
News Desk As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.