इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2025-26: होली प्वाइंट एकेडमी में नई टीम ने ली शपथ

इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2025-26: होली प्वाइंट एकेडमी में नई टीम ने ली शपथ

Sep 27, 2025 - 16:28
 0  19
इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2025-26: होली प्वाइंट एकेडमी में नई टीम ने ली शपथ

भरथना। होली प्वाइंट एकेडमी के सभागार में शनिवार, 27 सितंबर को इन्वेस्टिचर सेरेमनी बड़े ही जोश व गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर नई स्टूडेंट गवर्निंग टीम 2025-26 की घोषणा की गई और पुरानी टीम को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद निदेशक डॉ. प्रदीप चंद्र पाण्डेय, मुख्य अतिथि सुबोध दीक्षित एवं प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा का स्वागत व अभिनंदन किया गया।

 

प्रदीप चंद्र पांडेय द्वारा मंच पर नयी गवर्निंग टीम के सदस्यों हेड बॉय देवांश, स्पोर्ट्स कैप्टन शुधांशु सहित चरनजीत, अंशुल, हिमांशु, मिस्वा, ईशान्त, ईशान, उत्कर्ष, विष्णु, रितिका, इफ्फत, अंजलि, खुशी, प्रकृति, मुस्कान, स्नेहा, यशिका और शालू को नई जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। इसके बाद नयी टीम ने पुरानी टीम के हेड बॉय हर्ष, स्पोर्ट्स कैप्टन प्रियांशु समेत अर्शिल, दीपांशु, हर्ष, सनत, सक्षम, आकाश, शशांक, वियोम, हेड गर्ल इशिका, जया, अंकिता, जानवी, कृतिका, शिवा, राधा, शिवानी, गरिमा और शिखा को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

 

निदेशक डॉ. पाण्डेय ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को नेतृत्व, उत्साह और सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने नयी टीम को शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का संचालन छात्रा श्रेया शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव वर्मा, अरुण मोटवानी, दीपक सिंह चौहान, अनुराग दीक्षित, अनुराधा पाठक, वरुण शाक्य, अनूप कुमार एवं आनंद तिवारी का विशेष सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0