इटावा की शिक्षिका की रहस्यमयी मौत, फांसी पर लटकी मिलीं

इटावा की शिक्षिका की रहस्यमयी मौत, फांसी पर लटकी मिलीं

Jul 23, 2025 - 17:39
 0  43
इटावा की शिक्षिका की रहस्यमयी मौत, फांसी पर लटकी मिलीं

अविवाहित प्रधानाचार्या कमरे में फंदे से लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी

भरथना, इटावा। थाना क्षेत्र के मोढी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब बुधवार दोपहर एक अविवाहित महिला प्रधानाचार्या अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी मिलीं। मृतका की पहचान 48 वर्षीय मृदुला के रूप में हुई है, जो प्राथमिक विद्यालय नगला मोहन में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत थीं। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में चौखट से कपड़े के सहारे फांसी लगाने की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

परिवार के अनुसार, मृदुला इटावा शहर में किराये पर रहती थीं और हाल ही में मेडिकल अवकाश लेकर कुछ दिन के लिए गांव आई थीं। वह अविवाहित थीं और परिवार में मां देवकी देवी, दो भाई शिवम और सुनील, तथा दो विवाहित बहनें मंजू और रुचि हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों पर पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0