सेवा-संस्कार का संदेश लेकर वृद्धाश्रम पहुँची भारत विकास परिषद
सेवा-संस्कार का संदेश लेकर वृद्धाश्रम पहुँची भारत विकास परिषद
डॉ. सूरज प्रकाश गुप्ता की जयंती पर सेवा और संस्कार का संदेश
भरथना (इटावा): भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा परिषद के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सूरज प्रकाश गुप्ता की जयंती सेवा, संस्कार और समाजसेवा की भावना के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों को फल एवं मिष्ठान वितरित कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, स्वामी विवेकानंद और डॉ. सूरज प्रकाश गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। शाखा सचिव राम प्रकाश पाल ने संचालन करते हुए परिषद की सेवा गतिविधियों और संस्थापक के प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर. एन. दुबे ने अपने उद्बोधन में जीवन में संस्कारों की आवश्यकता और उनकी भूमिका को रेखांकित किया। विनोद कुमार दुबे एवं देवेंद्र पोरवाल ने बुजुर्गों और युवाओं के बीच संवाद व सामंजस्य बढ़ाने की आवश्यकता जताई।
इंजीनियर विनोद पोरवाल ने बुजुर्गों के अनुभव और योगदान को रेखांकित करते हुए एक भावनात्मक कविता के माध्यम से सभी की संवेदनाओं को झकझोर दिया।
इस अवसर पर परिषद के अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य – लविश कौशल (कोषाध्यक्ष), मक्खन सिंह वर्मा (संपर्क संयोजक), रुद्र पाल सिंह भदौरिया (सेवा संयोजक), सुनील दीक्षित ‘कुक्कू’ (संस्कार संयोजक), सीटू गुप्ता, आकाश गुप्ता, ललित पाल, सुशांत उपाध्याय (जिला सह समन्वयक), आदित्य पाण्डेय, नीलू, निखिल पोरवाल – उपस्थित रहे।
वृद्धाश्रम की प्रबंधक रीतू व स्टाफ द्वारा दिया गया सहयोग अत्यंत सहृदय एवं सराहनीय रहा। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0