भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध 23 जून तक बढ़ाया
नागर विमानन मंत्रालय ने पाकिस्तान के सभी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध 23 जून तक बढ़ा दिया है। सैन्य और नागरिक विमान दोनों को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
नागर विमानन मंत्रालय ने पाकिस्तान के सभी विमानों के लिए जारी हवाई क्षेत्र प्रतिबंध (NOTAM) की अवधि 23 जून तक बढ़ा दी है। इसके तहत पाकिस्तान में पंजीकृत और संचालित सभी विमान, जिसमें सैन्य विमान भी शामिल हैं, को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजारप्पू ने कहा कि यह प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है और भारत वर्तमान स्थिति को यथावत बनाए रखेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0