भरथना में सेवाएं देने वाले डॉ. अजय त्रिवेदी को गोवा रिसर्च समिट में मिला अवार्ड
भरथना में सेवाएं देने वाले डॉ. अजय त्रिवेदी को गोवा रिसर्च समिट में मिला अवार्ड
इटावा/गोवा। गोवा में आयोजित होमोयोपैथिक रिसर्च समिट-4 में आगरा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अजय त्रिवेदी (एम.डी. होम्योपैथी) को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। उन्हें यह सम्मान महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली एवं सांसद राजेश वर्मा के कर-कमलों से प्राप्त हुआ।
डॉ. अजय त्रिवेदी होम्योपैथी चिकित्सा विज्ञान में ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में आगरा में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही वे प्रत्येक बुधवार को भरथना में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के तत्वावधान में सेवाएं देते हैं। यह सेवा प्रातः 11 बजे से सायं 8 बजे तक डॉ. राजेश नारायण दुबे के आवास (राजागंज, बकेवर रोड, भरथना) पर उपलब्ध रहती है।
उनकी इस उपलब्धि पर नगर में हर्ष का माहौल रहा और भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों सहित नगर के कई जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर. एन. दुबे, शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर, सचिव राम प्रकाश पाल, इंजीनियर विनोद पोरवाल, देवेन्द्र कुमार पोरवाल, डॉ. दीपक दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
इस रिसर्च समिट में देश भर से 200 से अधिक होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लिया और अपने एविडेंस बेस्ड रिसर्च प्रस्तुत किए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी में एविडेंस बेस्ड रिसर्च को बढ़ावा देना और चिकित्सा पद्धति को और अधिक सशक्त बनाना रहा। यह आयोजन होम्योपैथी चिकित्सा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ है और डॉ. अजय त्रिवेदी की इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0