तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, भरथना में ऐतिहासिक यात्रा संपन्न
तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, भरथना में ऐतिहासिक यात्रा संपन्न
भरथना में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, भव्य तिरंगा यात्रा ने किया शहर को देशप्रेम के रंग में रंगा
भरथना-इटावा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भरथना में देशभक्ति की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
नायरा पेट्रोल पंप से प्रारंभ हुई यह ऐतिहासिक यात्रा फाटक, मैन चौराहा, आज़ाद रोड, गिरधारीपुरा, मंडी समिति रोड, पुराना बाजार होते हुए बालूगंज स्थित चंद्रशेखर पार्क में पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीतों की गूंज और हाथों में लहराते तिरंगे ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। हर उम्र के लोग, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग उत्साह के साथ शामिल हुए।
इस तिरंगा यात्रा ने न सिर्फ शहरवासियों में देश के प्रति गर्व और एकता की भावना को मजबूत किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भारत की आन, बान और शान – तिरंगा – हमेशा ऊंचा रहेगा।
इस अवसर पर इटावा के भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, महामंत्री शिवकांत चौधरी, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह बंटू,इमरान खान, कार्यक्रम संयोजक त्रिलोकी पोरवाल तथा सहसंयोजक जयदीप त्रिपाठी, बाल गोविंद दुबे, विमल पोरवाल ‘बंटी’, राहुल पोरवाल, अरुण बघेल, उमेश गुप्ता, श्याम जी पोरवाल, शरद अवस्थी, हरिओम दुबे, ममता गुप्ता, अनुज तिवारी, क्रिश दुबे, गिरीश शुक्ला, सौरभ दुबे, डॉ. धर्मेंद्र कुशवाहा, अनूप जाटव, गोविंद रावत और अनीता जाटव सहित भाजपा समर्थक मौजूद रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0