चार राज्यों में 19 जून को उपचुनाव: जानिए किस सीट पर क्यों हो रहे चुनाव
भारत निर्वाचन आयोग ने 19 जून 2025 को गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। जानिए किस सीट पर क्यों हो रहे हैं चुनाव और किस पार्टी ने किसे बनाया प्रत्याशी।

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सभी सीटों पर 19 जून 2025 को मतदान होगा, और मतगणना 23 जून को की जाएगी। ये उपचुनाव विधायकों के निधन या इस्तीफे के चलते कराए जा रहे हैं, जिससे इन राज्यों की सियासी हलचल तेज हो गई है।
किन सीटों पर और क्यों हो रहे हैं उपचुनाव?
-
गुजरात:
-
कडी सीट: विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन से रिक्त हुई।
-
विसावदर सीट: विधायक भूपेंद्रभाई भयानी के इस्तीफे के बाद खाली हुई।
-
-
केरल:
-
नीलांबुर सीट: विधायक पी. वी. अनवर के इस्तीफे के चलते उपचुनाव तय।
-
-
पंजाब:
-
लुधियाना पश्चिम सीट: विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद उपचुनाव की ज़रूरत पड़ी।
-
-
पश्चिम बंगाल:
-
कालीगंज सीट: विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन से रिक्त हुई।
-
गुजरात में कांग्रेस का अलग रास्ता
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने साफ किया है कि पार्टी राज्य की दोनों सीटों पर INDIA गठबंधन से अलग, अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। उनका कहना है, “गुजरात में मुकाबला केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच होता है, तीसरे मोर्चे की कोई भूमिका नहीं रही।”
पंजाब में कांग्रेस बनाम AAP
पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
-
कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को प्रत्याशी घोषित किया है, जिसे मल्लिकार्जुन खरगे की स्वीकृति मिली।
-
वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है, जिसकी घोषणा 26 फरवरी को की गई थी।
What's Your Reaction?






