IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-A टीम घोषित, अभिमन्यु ईश्वरन कप्तान नियुक्त
टीम चयन में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं दी गई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे किशन के लिए यह एक अहम मौका माना जा रहा है।
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-A टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे पर भारत की ए टीम दो फर्स्ट क्लास मुकाबले और एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेलेगी। टीम की अगुवाई अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे, जबकि विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है।
शुभमन गिल और साई सुदर्शन पहले मैच में अनुपलब्ध
गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2025 खेल रहे शुभमन गिल और साई सुदर्शन को टीम के पहले फर्स्ट क्लास मैच के लिए शामिल नहीं किया गया है। इसकी वजह यह है कि गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत है और आईपीएल फाइनल 3 जून को खेला जाना है। ऐसे में यह दोनों खिलाड़ी पहले मैच के लिए इंग्लैंड नहीं जा पाएंगे। हालांकि, दूसरे मैच में इनकी वापसी संभव है।
श्रेयस अय्यर को नहीं मिली जगह, ईशान किशन टीम में शामिल
टीम चयन में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं दी गई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे किशन के लिए यह एक अहम मौका माना जा रहा है।
टीम इंडिया-A की पूरी सूची:
-
कप्तान: अभिमन्यु ईश्वरन
-
उपकप्तान: ध्रुव जुरेल
-
अन्य खिलाड़ी: यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, मानव सुथर, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे
मैच कार्यक्रम:
-
पहला फर्स्ट क्लास मैच: 30 मई से
-
दूसरा फर्स्ट क्लास मैच: 7 जून से
-
इंट्रा स्क्वॉड मैच: 13 जून से
अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में यह युवा टीम इंग्लैंड में खुद को साबित करने की कोशिश करेगी। यह दौरा भारत की बेंच स्ट्रेंथ और रेड-बॉल क्रिकेट में संभावित खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0