ABVP की नई कार्यकारिणी गठित: राष्ट्र निर्माण व छात्र हितों की दिशा में नई टीम को जिम्मेदारी
मेजर एस.डी. सिंह मेडिकल कॉलेज फर्रुखाबाद में ABVP की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। छात्र जागरूकता और राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से युवाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
औरैया रिपोर्ट – मेजर एस.डी. सिंह मेडिकल कॉलेज, फर्रुखाबाद में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नई कार्यकारिणी का गठन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत ABVP के संगठन गीत से हुई। इसके बाद वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने छात्र हितों, राष्ट्र सेवा और संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को अनुशासन, सक्रियता और संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठावान बने रहने का संदेश दिया।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
-
संयुक्त विभाग संगठन मंत्री (इटावा-उरई विभाग): सौरभ शर्मा
-
विभाग संयोजक: सुदीप सिंह चौहान
-
सह विभाग संयोजक: आयुष शुक्ला
-
जिला प्रमुख: डॉ. अंशुल दुबे
-
जिला संयोजक: भानु प्रताप सिंह
-
सह जिला संयोजक: लक्ष्मी अवस्थी
-
सह विभाग छात्रा प्रमुख: ललिता राजपूत
कार्यक्रम में यह विश्वास जताया गया कि नवगठित टीम छात्र हितों की रक्षा, राष्ट्र निर्माण और शैक्षणिक सुधारों के क्षेत्र में प्रभावशाली कार्य करेगी। ABVP का लक्ष्य "छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलना" है, और इसी संकल्प के साथ यह कार्यकारिणी अपना कार्यभार संभालेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0