10 मिनट की देरी ने बचाई ज़िंदगी: भूमि चौहान ने जिस फ्लाइट को मिस किया, वही हो गई क्रैश"
अहमदाबाद की भूमि चौहान की ज़िंदगी उस वक्त बदल गई जब 10 मिनट की देरी ने उन्हें एक फ्लाइट क्रैश का शिकार बनने से बचा लिया। जानिए ये चौंकाने वाली सच्ची कहानी।
अहमदाबाद: कभी-कभी ज़िंदगी आपको देर से पहुंचने की सज़ा नहीं, बल्कि एक नई ज़िंदगी देती है। ऐसा ही चमत्कार हुआ अहमदाबाद की भूमि चौहान के साथ, जो ट्रैफिक में फंसने के कारण अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट में महज़ 10 मिनट की देरी से पहुंचीं — और इसी देरी ने उनकी जान बचा ली।
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उन्हें बोर्डिंग से इनकार कर दिया गया। आंखों में आंसू लिए, भारी दिल से जब वह बाहर की ओर लौट रही थीं, तभी उन्हें खबर मिली कि जिस फ्लाइट को उन्होंने मिस किया है, वह रास्ते में क्रैश हो चुकी है।
भूमि चौहान ने बताया कि यह खबर सुनते ही उनके शरीर में कंपकंपी छूट गई। उनके मुताबिक, "मेरे पैर कांपने लगे, मैं अंदर तक हिल गई थी... समझ नहीं आ रहा था कि क्या रिएक्ट करूं।"
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कभी-कभी किस्मत का लिखा, ट्रैफिक जाम के रूप में भी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0