श्री गणेश महोत्सव समिति में नई टीम गठित, भव्य आयोजन की घोषणा

श्री गणेश महोत्सव समिति में नई टीम गठित, भव्य आयोजन की घोषणा

Jul 26, 2025 - 17:01
 0  60
श्री गणेश महोत्सव समिति में नई टीम गठित, भव्य आयोजन की घोषणा

श्री गणेश महोत्सव समिति के चुनाव सम्पन्न, राजू माहेश्वरी बने अध्यक्ष

17वां गणेश महोत्सव होगा और अधिक भव्य व ऐतिहासिक 

भरथना: भरथना की प्रतिष्ठित श्री गणेश महोत्सव युवा समिति (पंजीकृत) के द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव परिणामों में राजू माहेश्वरी को सर्वसम्मति से समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं महामंत्री पद पर सूरज कुमार सविता और कोषाध्यक्ष पद पर रामजी तोमर का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त, आशीष पोरवाल को उपाध्यक्ष, चन्दन वर्मा को उपकोषाध्यक्ष, और चन्दू पाटिल को मंत्री पद की जिम्मेदारी एक बार फिर सौंपी गई है।

चुनाव के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने घोषणा की कि वर्ष 2025 में आयोजित होने वाला 17वां श्री गणेश महोत्सव पहले से कहीं अधिक भव्य, ऐतिहासिक और यादगार रूप में मनाया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता ॐ श्री पागल बाबा मंदिर के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया ने की, जबकि संचालन रामपाल सिंह राठौर ने किया।

इस अवसर पर चेयरमैन अजय यादव गुल्लू,पूर्व अध्यक्ष मनोज पोरवाल,मनोज यादव ‘बंटी’, नेक्से पोरवाल, सीटू गुप्ता, रामजी भदौरिया, पम्मी यादव, मोहित यादव ‘बॉबी’, गोविन्द गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समिति के नए नेतृत्व से नगरवासियों को आगामी महोत्सव को लेकर नई उम्मीदें और उत्साह देखने को मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0