भारतीय नौसेना ने संकटग्रस्त MSC Elsa-3 मालवाहक पोत से सभी 24 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला
कोच्चि तट के पास संकट में फंसे लाइबेरियाई पोत MSC Elsa-3 पर नौसेना और तटरक्षक बल की मुस्तैदी से सभी 24 क्रू सदस्य सुरक्षित निकाले गए। राहत कार्य जारी।

भारतीय नौसेना ने जानकारी दी है कि कोच्चि तट से 38 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में संकटग्रस्त लाइबेरियाई ध्वजवाहक मालवाहक पोत 'MSC Elsa-3' पर भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
यह पोत विजिनजम से कोच्चि की ओर जा रहा था, जब उसमें तकनीकी खराबी के कारण झुकाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही नौसेना और तटरक्षक बल ने राहत अभियान शुरू किया।
पोत पर सवार सभी 24 चालक दल के सदस्य सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। इनमें से तीन सदस्य—कप्तान सहित—अब भी जहाज पर मौजूद हैं, जबकि अन्य को कल ही सुरक्षित निकाल कर तटरक्षक बल के पोत पर लाया गया।
शिपिंग कंपनी का एक अन्य पोत भी राहत सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुका है। सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।
What's Your Reaction?






