भरथना में GNRF ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

भरथना में GNRF ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Dec 31, 2025 - 16:54
 0  1
भरथना में GNRF ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

भरथना: कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा भरथना क्षेत्र में व्यापक कंबल वितरण अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत सड़कों और फुटपाथों पर रहने वाले असहाय लोगों के साथ-साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सरकारी अस्पताल तथा जरूरतमंद परिवारों के घर-घर पहुंचकर कंबल वितरित किए गए। 

कंबल वितरण अभियान की निगरानी इटावा जिले के निगरान आसिफ अत्तारी एवं भरथना क्षेत्र के निगरान अस्कर अत्तारी ने की। इस दौरान लाल जी, अजहर, आरिफ, रोशन, सिमरान, रिहान सहित कई स्वयंसेवकों ने सेवा भाव से सहभागिता निभाते हुए जरूरतमंदों तक कंबल पहुचाए। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि GNRF सर्दी के मौसम में गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए पूरे देश में निरंतर कंबल वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्य कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0