भरथना में सफाईकर्मियों की हड़ताल बनी जनता के लिए मुसीबत, प्रशासनिक प्रयास नाकाम
भरथना में सफाईकर्मियों की हड़ताल बनी जनता के लिए मुसीबत, प्रशासनिक प्रयास नाकाम
भरथना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई
भरथना (इटावा) अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। मुख्य मांगों में बकाया वेतन और एरियर भुगतान शामिल है।
गुरुवार को कर्मचारियों ने अपना समस्त कार्य बहिष्कृत कर धरना स्थल पर डटे रहे, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। नगर की सड़कों और गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में बदबू और गंदगी का माहौल व्याप्त है, जिससे स्वास्थ्य संकट की स्थिति बन रही है।
गुरुवार सुबह उपजिलाधिकारी सुशांत श्रीवास्तव, पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल, पूर्व लेखाकार अवधेश तिवारी और व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष आशीष उर्फ सोनी चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। लगभग तीन घंटे तक चली वार्ता के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया।
हड़ताल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सोनू कुमार ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कुछ मांगें मानी जा रही हैं, लेकिन शेष महत्वपूर्ण मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
बता दें कि सफाई कर्मचारी 23 और 24 जून को धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, और 25 जून से पूर्ण रूप से हड़ताल पर हैं। यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो नगरवासियों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0