भरथना में युवा उद्योग व्यापार मंडल का गठन, विशाल गुप्ता अध्यक्ष व अमित कुमार महामंत्री बने

May 19, 2026 - 15:06
 0  2
भरथना में युवा उद्योग व्यापार मंडल का गठन, विशाल गुप्ता अध्यक्ष व अमित कुमार महामंत्री बने

भरथना (इटावा)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल भरथना का गठन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्र के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर व्यापारी एकता और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, युवा जिला अध्यक्ष गोविंद दुबे, मंडल अध्यक्ष रिंकू यादव तथा राजीव वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत नगर अध्यक्ष बंटी पोरवाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त और सक्रिय संगठन की आवश्यकता है, जिससे व्यापारियों की आवाज शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहा है और युवा व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं से संगठन की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल भरथना की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें विशाल गुप्ता को अध्यक्ष, अमित कुमार को महामंत्री, अंकित कुमार को कोषाध्यक्ष तथा शिवम कुमार को मंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन व्यापारी एकता के नारों के साथ हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, मनीष गुप्ता, विपिन पोरवाल, बलवीर सिंह,नरेंद्र सिंह,अतुल गुप्ता,जयदीप त्रिपाठी,संजय छैल बिहारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0