भरथना ने यूं दी विदाई अपने जांबाज़ अफसरों को

भरथना ने यूं दी विदाई अपने जांबाज़ अफसरों को

Jul 3, 2025 - 20:46
Jul 3, 2025 - 21:00
 0  224
भरथना ने यूं दी विदाई अपने जांबाज़ अफसरों को

भरथना में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह और उप निरीक्षक राजेश सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यकाल की हुई सराहना

भरथना (इटावा): भरथना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह व उप निरीक्षक राजेश सिंह का ललितपुर स्थानांतरण होने पर नगरवासियों द्वारा एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रभारी देवेंद्र सिंह व राजेश सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार में मिसाल कायम की। उन्होंने न सिर्फ पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम किया, बल्कि कानून व्यवस्था को भी मजबूती दी।

 

इस अवसर पर फूलमालाओं और स्मृति चिन्हों के माध्यम से अधिकारियों का सम्मान किया गया। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भरथना उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा।

विदाई समारोह में कई स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम एक भावुक लेकिन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

विदाई समारोह के दौरान होलीपोइंट एकेडमी के निदेशक प्रदीप चंद्र पांडेय, इमरान ख़ान, जयदीप त्रिपाठी, त्रिलोकी पोरवाल सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0