"पेड़ लगाओ – जीवन बचाओ: भरथना में लायंस क्लब की पर्यावरण पहल"
"पेड़ लगाओ – जीवन बचाओ: भरथना में लायंस क्लब की पर्यावरण पहल"
लायंस क्लब भरथना राधे राधे ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भरथना: रविवार को लायंस क्लब भरथना राधे राधे द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चौहान पेट्रोल पंप के सामने भोली उसराहार रोड पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेश शारदा, सचिव लायन निशांत पोरवाल (एड), कोषाध्यक्ष लायन गोविन्द शारदा, संयोजक लायन नेक्से पोरवाल, लायन सुबोध दीक्षित (एड), लायन कुलदीप त्रिपाठी, लायन सुशांत उपाध्याय और लायन संजय पोरवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में हरियाली और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। क्लब की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0