गगन यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा स्थगित, फाल्कन-9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन लीक
भारत के गगन यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा एक्सिओम मिशन-4 फाल्कन-9 में लिक्विड ऑक्सीजन लीक के चलते स्थगित हो गई है। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने दी जानकारी।
नई दिल्ली: भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की बहुप्रतीक्षित अंतरिक्ष यात्रा एक बार फिर स्थगित हो गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा, स्पेसX और एक्सिओम स्पेस के संयुक्त मिशन Axiom Mission-4 (Ax-4) के लॉन्च को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
क्या है कारण?
डॉ. सिंह के मुताबिक:
"फाल्कन-9 बूस्टर के हॉट टेस्ट के दौरान सात सेकंड में लिक्विड ऑक्सीजन का रिसाव पाया गया, जिसे देखते हुए लॉन्च से पहले उसकी मरम्मत और दोबारा सत्यापन की ज़रूरत है।"
इस निर्णय पर इसरो, एक्सिओम और स्पेसएक्स की तकनीकी टीमों ने संयुक्त समीक्षा के बाद सहमति जताई।
मिशन का महत्व
Ax-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला सहित अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में करीब दो सप्ताह बिताकर 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0